गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: बेंगाबाद। प्रखंड के गेनरो पंचायत के कुम्हरिया गांव में शुक्रवार देर शाम बिजली करंट लगने से 35 वर्षीय किशन मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई। घर में जरूरी काम कर रहे युवक की अचानक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि शुक्रवार शाम किशन मरांडी घर में बिजली से जुड़े कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक एलटी तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना स्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही वे दौड़कर पहुंचे। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक किशन शादीशुदा थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। घर के कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिवार ...