Gridih News: करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, अगले महीने थी बेटे की शादी
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: बिरनी,प्रतिनिधि। प्रखंड के बाराडीह पंचायत अंतर्गत ताराटांड़ निवासी बीरेंद्र प्रसाद यादव(50) की गुरुवार को बिजली करंट लगने से आकस्मिक मौत हो गई। उप मुखिया नारायण यादव ने बताया कि गुरुवार को शुभ से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी दौरान बीरेन्द्र बिजली पोल के पास कुछ काम कर रहा था एवं अर्थिंग तार के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे परंतु रस्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक गांव में ही लेबर का काम करता था। बताया कि अगले ही महीने मृतक के बेटे की शादी थी। घटना की सूचना स्थानीय मुखिया सहदेव यादव ने प्रशाशन को दी। ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल भेजा जाएगा। मुखिया सहदेव यादव ने बताया कि बिजली विभाग को घटना से अवगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.