गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर पंचायत अंतर्गत धावाटांड़ गांव में मंगलवार देर रात एलटी लाइन में अचानक 11 केवीए हाईटेंशन का चालू करंट दौड़ गया‌। जिससे गांव के कई लोगों के घरों में लगा बिजली का उपकरण जलकर खराब हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। इस संबंध में गांव के अर्जुन यादव, संजय यादव, प्रकाश यादव, दशरथ यादव, मनोहर यादव, कुंजल यादव, नरेश यादव, श्यामसुंदर यादव, सेवक प्रसाद यादव आदि लोगों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात वे लोग अपने घरों सो रहे थे। इसी क्रम में करीब दो बजे रात में गांव में लगा एलटी लाइन में अचानक हाईटेंशन करंट प्रवाहित हो गया। जिससे लोगों के घरों में लगे बिजली के तारों में आग लगने लगी, साथ ही बल्ब फटने लगे एवं बिजली उपकरण भी खराब हो गये। जिससे ग्रा...