Gridih News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा स्थित पैक्स के खाद्यान्न गोदाम में गुरुवार दोपहर करंट लगने से 45 वर्षीय मजदूर जगदीश राय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। मोतीलेदा पंचायत के मंझलाटोल गांव निवासी जगदीश राय गोदाम में काम कर रहा था। इसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया।
घटना की जानकारी आनन-फानन में उसे गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण शव को सदर अस्पताल परिसर में रखकर मुआवजे की मांग पर अड़ गए। ग्रामीण करीब 6 घंटे तक शव के साथ डटे रहे।
पुलिस और स्थानीय प्रतिनिधियों का प्रयास सूचना पर बेंगाबाद पुलिस इंस्पेक्टर बमबम सिंह और एसआई विजय मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.