गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को करंज एव साल बीज संग्रहण एवं अधिप्राप्ति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, गांडेय बीडीओ निशात अंजुम, सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्वनी कुमार ओझा, पंसस मोहन हाजरा, शंकर सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को सिद्धो - कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के द्वारा संचालित सिद्ध कोफेड के विषय में विस्तुत जानकारी दी। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम गांडेय के लिए बेहतर साबित होगा। सिद्ध कोफेड वनोपज को बाजार से जोड़ने का काम करेगा। सिद्ध कोफेड के तहत किसानों को वनोपज सामग्री का उत्पा...