Gridih News: कम उम्र में बढ़ रहे हृदय रोग, सावधानी बरतने की सलाह
गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: जमुआ। बदलती जीवनशैली, गलत खान-पान, तनाव, धूम्रपान, मोटापा, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज के कारण कम उम्र में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ता जा रहा है। युवाओं में हार्ट अटैक समेत हृदय संबंधी अन्य समस्याएं सामने आ रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। उक्त बातें प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुशवाहा ने शनिवार को जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम में मरीजों के उपचार के दौरान कहीं। डॉ. महेश कुशवाहा प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को जमुआ के दुबे नर्सिंग होम में अपनी सेवाएं देते हैं। शनिवार को उन्होंने दुबे नर्सिंग होम में प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे 100 से अधिक मरीजों की जांच एवं उपचार किया। डॉ. कुशवाहा ने कहा कि वे रांची के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों में सेवा देते हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.