Gridih News: कमरे का ताला तोड़ 26 बकरे ले उड़े चोर
गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के डबरी टोला छतवाटांड़ गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने बकरा व्यापारी प्रकाश साव के घर से 26 बकरों की चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, पीड़ित व्यापारी ने दो लाख रुपये के नुकसान की बात कही। जानकारी देते हुए प्रकाश साव ने बताया कि गुरुवार रात अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर बकरों को ले गये। घटना की जानकारी सुबह में हुई। कमरे का ताला टूटा हुआ था। बताया कि 12 बजे रात तक हमलोग जगे हुए थे। घटना 12 बजे के बाद हुई है जब हमलोग गहरी नींद में सो गए थे। बता दें कि प्रकाश साव बकरों की खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। वहीं घटना की लिखित सूचना बिरनी थाना को दे दी गई है। थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.