गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर पूर्वी पंचायत के कपसाथान में लगा जलमीनार पिछले तीन महीने से खराब पड़ा है, जिससे 5 से 7 घरों के लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। तीन साल पहले पंचायत मद से सड़क किनारे शुद्ध पेयजल के लिए यह जलमीनार लगवाया गया था। इससे आसपास के घरों के साथ राहगीरों को भी पानी मिलता था, लेकिन खराब होने से यह सुविधा बंद है। बताया जाता है कि जलमीनार की मशीन जल गई है, जिसकी मरम्मत में 20 हजार रुपये से अधिक खर्च आएगा। मगर इस ओर संबंधित विभाग और न ही पंचायत के प्रतिनिधियों का ध्यान है। लिहाजा ग्रामीणों को सरकार के अति महात्वाकांक्षी जल नल योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। तीन महीने से सुविधा बंद रहने से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा जल मीनार को दुरुस्त किए जाने की मांग की जा रही है...