Gridih News: कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सौंपा आवेदन, कार्रवाई की मांग
गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: खोरीमहुआ। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित विवादित पॉडकास्ट को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताते हुए घोड़थम्भा ओपी प्रभारी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब एवं उम्मुल मोमिनीन हजरत आयशा (रज़ि.) के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। आवेदनकर्ताओं का कहना है कि हाल ही में सोशल मीडिया एवं यूट्यूब पर प्रसारित एक पॉडकास्ट में नाजिया इलाही खान द्वारा की गई कथित टिप्पणियों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार ऐसे बयान सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को प्रभावित कर सकते हैं तथा विभिन्न समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका पैदा कर सकते हैं। आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.