गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत मेढ़चापरखो पंचायत के ग्राम बड़कीटांड़ में विकास की तस्वीर आज भी अधूरी है। देश आजाद हुए दशकों बीत गए, लेकिन ग्रामीण आज भी पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। बारिश में कच्ची सड़क से ग्रामीणों का जीवन नरकीय बन गया है। बता दें कि बारिश के मौसम में गांव की कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है। इससे स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि मरीजों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे आपातकाल में लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। यह भी पढ़ें- Gridih News: जर्जर रास्ते से परेशान ग्रामीणों ने की पक्की सड़क बनाने की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधिय...