गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल झारखंडधाम को स्वच्छ, सुंदर और पॉलिथीन मुक्त बनाने को लेकर शनिवार को मुखिया आशुतोष प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: श्रावणी मेले को लेकर थाना मैदान में सफाई अभियानबैठक के मुख्य बिंदु बैठक में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई अभियान चलाने तथा परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया। वहीं स्वच्छता शुल्क लेने का भी निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में दुकानदारों और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता संबंधी नियम तय किए गए। सभी स्थायी और अस्थायी दुकानदारों को अपनी दुकानों का कचरा खुले में नहीं फेंकने और अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता क...