गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: गिरिडीह। पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह मंडल अंतर्गत सुदूरवर्ती बनसीमरी गांव में शनिवार को भाजपा का मिलन समारोह आयोजित किया गया। उमेश टुडू और राजू सोरेन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेश साव की मौजूदगी में कई आदिवासी युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुरेश साव ने सभी को भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सुरेश साव ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पीरटांड़ प्रखंड के गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कई गांवों में पुल-पुलिया, सड़क, शुद्ध पेयजल और बिजली की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी युवा बेरोजगार हैं और आदिवासी समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने...