Gridih News: कंपाउंडर के भरोसे मरीजों की जान, फोन पर परामर्श लेकर इलाज
गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा के हरिला मोड़ में संचालित सुशीला इमरजेंसी हॉस्पिटल की जांच में कई गड़बड़ियां उजागर हुई है। इस अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों की जान कंपाउंडर के हाथों में रहती है। अस्पताल में चिकित्सक नहीं हैं। मरीजों का इलाज फोन पर किसी चिकित्सक से परामर्श लेकर किया जाता है। इस बात का खुलासा जांच टीम का नेतृत्व कर रहे बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष शेखर झा ने किया है।
जांच का उद्देश्य उन्होंने बताया कि गिरिडीह सिविल सर्जन और बेंगाबाद अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को सुशीला इमरजेंसी अस्पताल की जांच की गई। अस्पताल की जांच में भारी गड़बड़ियां पाई गई। डॉ झा ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि अस्पताल का संचालन संचालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.