Gridih News: औंरा चौक में पिकअप वैन की चपेट में आने से आदिवासी युवक की मौत
गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा चौक में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में एक आदिवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के चुटुरमबेड़ा अंतर्गत अतकी टोला निवासी मुंशी मरांडी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह ससुराल जा रहा था और कुछ काम से औंरा मोड़ पर रुका था। इसी दौरान बंगाल से बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसे चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस ने घायल को बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीछा कर आरोपी वैन को जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर घटना के बाद बगोदर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों ने बताया कि औंरा चौक में आए दिन हादसे होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.