गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के औंरा स्थित संत पॉल्स हाई स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यसनमुक्ति कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बच्चों को नशा के दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवन पद्धति के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि सहज राजयोग द्वारा व्यसन छोड़ना आसान है और खुशनुमा जीवनशैली के लिए रोचक विषयों पर जानकारी दी जाती है। संस्था द्वारा नशा छोड़ने की दवाई भी उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि संस्था द्वारा प्रतिदिन सुबह अथवा शाम एक घंटे क्लास की सुविधा, फ्री काउंसिलिंग और बुरे विचारों को वश में कर सकारात्मक विचारों में बदलने की विधि सिखाई जाती है। मौके पर बच्चों ने नश...