Gridih News: औंरा: फुटलाही बांध की पुलिया के गार्डवाल की मरम्मत की मांग
गिरडीह, अक्टूबर 24 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औंरा में विनोद उच्च विद्यालय के पीछे फुटलाही बांध में बनी पुलिया का गार्डवाल पिछले महीने हुई लगातार तेज बारिश में पूरी तरह बह गया था। इससे उक्त रास्ते से आवागमन बाधित हो गया है। इस संबंध में औरा पंचायत के उप मुखिया जितेन्द्र कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मरम्मत की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि उक्त मार्ग का उपयोग मुख्य रूप से ग्राम दामा, प्रतापपुर, पत्थलडीहा, घुठीबार एवं आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों द्वारा किया जाता है। रास्ता बाधित होने से विनोद उच्च विद्यालय औंरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय औंरा एवं अन्य विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है। बच्चों को अब मजबूरी में जी.टी. रोड होकर विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.