Gridih News: ऑटो से लोहे की शीट उतार रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के धीरोसिंगा गांव में गुरुवार दोपहर झूलते और खुले बिजली तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति अरविंद कुमार राय (43) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया, जबकि पत्नी और दो पुत्रों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि युवक घर के समीप ऑटो से लोहे की चादरें उतार रहा था। इसी दौरान शीट (चादर) ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई। तार के खुले होने के कारण लोहे की चादर में करंट दौड़ गया और युवक उसकी चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों का आरोप है कि घटनास्थल के पास बिजली का तार काफी नीचे और खुला हुआ था, जो हादसे का कारण बना। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.