गिरडीह, नवम्बर 18 -- Gridih News: गिरिडीह। सीसीएल गिरिडीह एरिया में मंगलवार को एरिया कंसल्टेटिव कमेटी (एसीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र के नवनियुक्त महाप्रबंधक (जीएम) दिलीप कुमार और विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई इस बैठक में परिचय के साथ कोलियरी की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रुप से झाकोमयू के अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू, सचिव तेजलाल मंडल, बीएमएस के प्रमोद सिंह, कोल फिल्ड मजदूर यूनियन के शिवाजी सिंह, एजेकेएसएस के अशोक दास, यूनियन नेता राजेश यादव, शिवनाथ साव आदि शामिल थे। यूनियन नेताओं ने गिरिडीह कोलियरी को घाटे से उबारने और कोयला उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। नेताओं ने कहा कि कबरीबाद और ओपन कास्ट माइंस शुरू होने के बाद उत्पादन में तेजी लाने की दिशा में ठोस पहल ह...