Gridih News: एसपी ने हीरोडीह थाना का निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा की
गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के आरक्षी अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बुधवार को हीरोडीह थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार तथा आगंतुक पंजी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
पुलिस कार्यों की समीक्षा एसपी ने थाना में दर्ज लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंटों के निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती और सघन वाहन जांच अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
साफ-सफाई एवं सुधार के निर्देश निरीक्षण के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.