Gridih News: एसडीओ ने जेडो गांव में माइंस का निरीक्षण किया
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश पर खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी समीर रेनियल खलको ने शुक्रवार को देवरी अंचल के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेडो गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के पास संचालित पत्थर उत्खनन माइंस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने पत्थर उत्खनन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से माइंस के संचालन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद उन्होंने जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त कार्यालय में जमा करने की बात कही। अनुमंडल पदाधिकारी समीर रेनियल खलको ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर हरियाडीह पंचायत अंतर्गत जेडो गांव का दौरा किया गया। यहां संचालित पत्थर माइंस का निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.