Gridih News: एसडीएम ने किया गोदाम का औचक निरीक्षण
गिरडीह, सितम्बर 23 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के बीच खाद्य गोदाम में कालाबाजारी की शिकायत पर मंगलवार को खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियल खलखो ने जमुआ स्थित खाद्य गोदाम का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के अचानक पहुंचने से गोदाम परिसर में हलचल मच गई। एसडीएम के साथ अंचल अधिकारी नरेश वर्मा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने गोदाम में खाद्यान्न वितरण से संबंधित रसीद, स्टॉक एवं लेखा-जोखा रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कुछ कमियां सामने आईं। एसडीएम ने संबंधित लोगों को छोटी-मोटी कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने की बात एसडीएम ने कही। खाद्य गोदाम में कालाबाजारी की शिकायत के बाद हुए इस औचक निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.