गिरडीह, अक्टूबर 16 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुधवार देर शाम विभिन्न पूजा पंडालों का सघन निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में ईसरी बाजार के हटिया टांड़, पारसनाथ रेलवे कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल सहित अन्य पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान उनके साथ डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, सीओ शशि भूषण बर्मा उनके साथ थे। इस दौरान एसडीएम पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा समितियों द्वारा की गई भीड़ व्यवस्था, पंडालों के प्रवेश और निकासी द्वार, अग्निशमन व्यवस्था आदि को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर एसडीएम ने बताया कि शांति समिति की बैठक के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश सभी पूजा कमेटियों को पहले ही उपलब्ध करा दिए ग...