Gridih News: एसओई शहरपुरा का पचास फुट बॉउंड्रीवाल धराशाई
गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। जमुआ अंचल-2 के एसओई उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय शहरपुरा के कैंपस का लगभग पचास फुट हिस्सा अत्यधिक बारिश व मिट्टी कटाव के कारण धराशाई हो गया है।
दीवार में दरार वहीं उक्त स्थान पर दोनों ओर की दीवार में भी दरार आ गई है। इसे स्कूल की सुरक्षा में बड़ा सेंध माना जा रहा है। एक लंबे अरसे के बाद एक वर्ष पूर्व विद्यालय को अपना बॉउंड्रीवाल नसीब हुआ था और बच्चे व शिक्षक काफी सहज महसूस कर रहे थे; परंतु अब उनकी वह सहजता पुनः असहजता में परिवर्तित हो गई है। बताते चलें कि अभी उक्त कैंपस के अंदर करोड़ों की लागत से विद्यालय भवन बन रहा है, जहांconstruction की कई वस्तुएं इधर-उधर बिखरी रहती हैं। अब कैंपस की दीवार ढह जाने से उनकी सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा है। सबसे बड़ी दिक्कत यह होगी कि विद्यालय कैंपस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.