गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रंखड के ताराटांड़ पंचायत अंतर्गत भलपहरी गांव में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे वन्दे मातरम् सामूहिक गान किया गया। इस क्रम में सबसे पहले विद्यालय पहुंचे हुए विद्यालय समिति के सदस्य सहित अन्य लोगों को छात्र-छात्राओं ने चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। पुनः सभी बच्चों ने वन्दे मातरम् का गान किया। मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रो. प्रवीण कुमार चौधरी, ताराटांड़ थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव, विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक बिनोद राम, सक्रिय सदस्य रोहन पंडित ने संबोधित किया। मौके पर ताराटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार तुरी, प्रधानाध्यापक जितन पंडित समेत सभी आचार्य-आचार्या अभिवाह...