Gridih News: एसएमसी चुनाव में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
गिरडीह, अगस्त 6 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के उप्रावि महेशपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के चुनाव में अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय लोगों को चुनाव की सूचना दिए बिना लगातार तीसरी बार पुराने अध्यक्ष को ही अध्यक्ष चुन लिया गया। ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया में फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, एसएमसी चुनाव की जानकारी स्थानीय लोगों को नहीं दी गई। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप यादव ने मनमाने तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी कर पुराने अध्यक्ष को ही दोबारा अध्यक्ष बना दिया। ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर चुनाव रद्द करने की मांग की है। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन को लेकर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.