Gridih News: एसआईआर का 20 सूत्री अध्यक्ष ने लिया जायजा
गिरडीह, सितम्बर 18 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। पिहरा पूर्वी पंचायत भवन में बुधवार को चल रहे एसआईआर कार्य में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह शामिल हुए। कार्य का जायजा लेने के बाद वापस लौटने के क्रम में उन्होंने हरिहरपुर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। हालांकि, विद्यालय में शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई। इस पर अजय कुमार सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से फोन पर बात कर समस्या से अवगत कराया। अजय सिंह के अनुसार, वरीय पदाधिकारी ने विद्यालय के शौचालय को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.