Gridih News: एसआइआर के बहाने कोडरमा से गिरफ्तार की गई सास की हत्यारोपी बहू
गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना के एसआई विजय मंडल ने नाटकीय ढंग से सास की हत्या की आरोपी बहू शांति देवी को कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के मंसुआ से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। आरोपी शांति देवी पति सहदेव दास बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव की रहनेवाली थी। घटना के बाद से वह गांव छोड़कर कोडरमा में रह रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई विजय मंडल कोडरमा पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 108/ 26 से जुड़ा हुआ है। मृतका जायसवा देवी के पति तुलो दास ने आरोपी शांति देवी को नामजद करते हुए कांड अंकित कराया था। बतला दें कि 23 जून को थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में दो सौतन के बीच हो रही लड़ाई को गांव की सास जायसवा देवी छुड़ाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान शांति देवी ने जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.