Gridih News: एमए हिंदी के सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: राजधनवार। आदर्श कॉलेज राजधनवार में मंगलवार को एमए हिंदी सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार बर्णवाल की अगुवाई तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या कुमारी की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में सभी विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. बर्णवाल ने कहा कि विद्यार्थी महाविद्यालय से प्राप्त ज्ञान और संस्कार को अपने जीवन में उतारते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दें। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या कुमारी ने कहा कि पढ़ाई का दौर खत्म हुआ, अब समाज और देश के लिए अच्छे इंसान के रूप में जिम्मेदारी निभाएं। यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.