Gridih News: एनसीएसटी के सदस्य के समक्ष एसपी को उपस्थित होने का निर्देश
गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के सदस्य डॉ आशा लकड़ा के समक्ष गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को 28 अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा गया है। यह मामला अभाविप के प्रदेश सह मंत्री ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव निवासी मंटू मुर्मू द्वारा प्राणघातक हमले, जातिगत अपमान एवं उत्पीड़न के संबंध में निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई हेतु राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष की गई शिकायत से संबंधित है। न्यायालय अधिकारी एनसीएसटी लोकनायक भवन नई दिल्ली द्वारा 17 अक्तूबर को गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को जारी किये गये नोटिस में 28 अक्तूबर की दोपहर चार बजे न्यू सर्किट हाउस सर्कुलर रोड रांची में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.