गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के खरखरी में 400 ट्रैक्टर से अधिक बालू डम्प मामले में सीओ संदीप मद्धेशिया ने जांच की है पर पांच दिन बाद भी संबंधित ठेकेदार पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जांच के दिन मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीओ ने कहा कि संबंधित ठेकेदार पर केस किया जाएगा।

ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं सीओ की जांच किए पांच दिन बीत गए परंतु अबतक ठेकेदार पर न कई कार्रवाई हुई है न ही बालू जब्त किया गया है। ठेकेदार अब भी बे-रोकटोक बालू गिरवा भी रहा है और उस बालू से काम भी ले रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनजीटी की पाबंदी सिर्फ आम गरीब लोगों के लिए है। ठेकेदार और पैसे वालों के लिए कोई कानून नहीं है। सीओ खुद स्थल पर जाकर जांच की परंतु अबतक कार्रवाई नहीं हुई इससे आप खुद समझ सकते हैं कानून ...