गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। एनजीटी के पाबंदियों के बावजूद प्रखंड के इरगा, बराकर सहित विभिन्न नदियों से बे-रोकटोक बालू का उठाव किया जा रहा है। एनजीटी के आदेशानुसार 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू का उठाव नहीं किया जाना है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा है कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने बालू उत्खनन गाइडलाइन 2016 में खनन के लिए कुछ प्रावधान तय कर रखा है। इसके मुताबिक बरसात के मौसम में नदी क्षेत्र से बालू नहीं निकाला जा सकता, परंतु बिरनी में इस आदेश को ताक पर रखकर खरखरी गांव में लगभग 400 ट्रैक्टर बालू डम्प किया गया है।

बालू का डम्पिंग कार्य शुक्रवार को भी ट्रैक्टर से बालू डम्प किया जा रहा था। पूछे जाने पर ट्रैक्टर ड्राइवर ने बताया कि यहां 500 ट्रैक्टर बालू डम्प करना है, अभी 400 हुआ है। पूछने पर कि ...