Gridih News: एड्रेस पूछने के बहाने महिला के गले से सोने की चेन ले उड़े बाइकर्स
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उनके आभूषणों पर चोर-उचक्कों की नजर गड़ी हुई है। कभी राह चलते तो कभी घर में घुसकर महिलाओं के गले से सोने की चेन की छिनतई की जा रही है। बुधवार को अजीबोगरीब तरीके से एक बार फिर वारदात हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनीता देवी को घर से बुलाकर एड्रेस पूछने के बहाने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। सुनीता देवी मंदिर से पूजा कर घर में प्रवेश कर रही थी, उनके हाथ में पूजा का सेजिया भी था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश आराम से फरार हो गए। पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। एक महीने पूर्व बगोदर बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के दरवाजे पर बैठी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला लता गुप्ता के गले से सोने की चेन छीन ली थी। यह घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.