Gridih News: एजीएम को हटाने को ले माले का 10 दिन का अल्टीमेटम
गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। एसएफसीआई गोदाम में एजीएम पद पर कार्यरत देवेन्द्र मंडल के खिलाफ भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बीडीओ से मुलाकात की। प्रखंड सचिव सह उप प्रमुख शेखर सुमन के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने 10 दिनों के भीतर एजीएम को पद से हटाने, मामले की निष्पक्ष जांच और राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। शेखर सुमन ने बताया कि गोदाम से डीलरों को कम राशन देने, सरकारी कांटा की बजाय निजी कांटा से तौल करने और वितरण में अनियमितता के आरोप हैं। इस संबंध में पूर्व में पंचायत समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एजीएम को हटाने की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने और संबंधित प्रबंधक को पुनः कार्यभार सौंपे जाने से डीलरों और आम लोगों में आक्रोश है। बीते दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.