Gridih News: एक ही जमीन कई लोगों के नाम जमाबंदी होने से बढ़ रहा विवाद: किजपा
गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: गिरिडीह। जमीन विवाद को रोकने और पारदर्शी राजस्व व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान जनता पार्टी की एक बैठक सर्कस मैदान गिरिडीह में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले के विभिन्न अंचलों में एक ही जमीन के कई लोगों के नाम जमाबंदी कायम होने और लगान रसीद निर्गत होने से विवाद बढ़ रहे हैं। इससे आम किसानों को परेशानी हो रही है और आपसी तनाव की स्थिति बन रही है। अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय की रिट याचिका संख्या 5925/2022 में पारित आदेश के आलोक में यदि जिला प्रशासन गिरिडीह के सभी मौजों के रजिस्टर-2 की सत्यापित प्रति उपलब्ध करा दे, तो बैक डेट में जमाबंदी और फर्जीवाड़े पर रोक लग सकती है। उन्होंने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.