Gridih News: एक ही कैंपस में प्राथमिक से इंटर तक की पढ़ाई
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड की पालमो पंचायत के खरियोडीह में प्राथमिक से इंटर स्तर तक की पढ़ाई एक ही कैंपस में होती है। प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं इंटर विद्यालय परिसर में एक हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लेकिन चहारदीवारी के अभाव में पूरा परिसर मवेशियों के लिए खुला मैदान बन गया है। स्थिति यह है कि एक शिक्षक को हाथ में डंडा लेकर मवेशियों को स्कूल से बाहर खदेड़ने की ड्यूटी करनी पड़ती है। विद्यालय बंद होते ही मवेशी परिसर में घुस आते हैं और बच्चों द्वारा लगाई गई बागवानी को चरकर नष्ट कर देते हैं। परिसर में जगह-जगह गोबर और मूत्र से गंदगी फैल जाती है। सोमवार को विद्यालय खुलने पर सबसे पहले सफाई करानी पड़ती है। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ विद्यालय का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। मध्य विद्यालय खरियोडीह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.