गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। रोजगार के लिए विदेश गए दो प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद उनके शव को वतन लाने में हो रही देरी से परिजन परेशान हैं। एक महीने बाद एक मजदूर का शव तो विदेश से वतन आ गया मगर दूसरे का शव अब भी विदेश में हीं पड़ा हुआ है। सउदी अरब में काम के दौरान तबीयत बिगड़ने से 20 जून 2026 को मुंडरो निवासी द्वारिका महतो की मौत हो गई थी। एक महीने बाद शनिवार को उनका शव दिल्ली से प्लेन के माध्यम से वतन पहुंचा। शव लाने के लिए पीड़ित परिजनों के साथ झामुमो के युवा नेता नीतीश कुमार पटेल कोलकाता पहुंचे थे। उन्होंने शव को रिसीव कर घर के लिए रवाना किया। देर रात तक शव घर पहुंचने की संभावना है और रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मृतक द्वारिका महतो मूल रूप से डुमरी प्रखंड के चीनो के रहनेवाले थे, लेकिन पर...