गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कोलडीहा, गिरिडीह में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निर्देशक सह चेयरमैन डॉ. संजय कुमार सिंह ने एक पौधा लगाकर किया। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व प्रभावित है। इसका मुख्य कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और कम संख्या में वृक्षारोपण है, जिससे पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। इसलिए हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि इस बार की भीषण गर्मी से हमें सीख लेनी चाहिए। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और गर्मी से निजात पाने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिक...