Gridih News: एक घंटा यातायात बाधित, ट्रक बाल-बाल बचा
गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: बेंगाबाद-देवघर मुख्य मार्ग पर विशनपुर मोड़ के पास बुधवार अहले सुबह बड़ा हादसा टल गया। तेज बारिश के बीच एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक सड़क पर गिरकर धराशायी हो गया। उस समय बेंगाबाद से मधुपुर की ओर जा रहा एक ट्रक चपेट में आते-आते बाल-बाल बच गया। पेड़ के मुख्य मार्ग पर गिरने से लगभग एक घंटा तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। सड़क के बीचों-बीच विशाल पेड़ आ जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी दौरान विशनपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा पुराना बरगद का पेड़ भरभरा कर एनएच पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- Gridih News: ढिबरा-हेठली पुल के पास गिरा बरगद का पेड़, कुछ देर रहा जाम बारिश के कारण लोग घरों से तुरंत बाहर नहीं निकल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.