Gridih News: एक आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, दूसरा फरार
गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: बिरनी। प्रखंड के कपिलो काला पत्थर के पास 14 अगस्त की रात चंदन बजरंगी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी ने गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी किशुन उर्फ राजेंद्र यादव है। वहीं दूसरा आरोपी द्वारिका यादव अब भी फरार है। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस आरोपियों के परिजनों पर लगातार दबाव बना रही थी। किशुन उर्फ राजेंद्र यादव उड़ीसा में अपने रिश्तेदार के पास छिपा था। पुलिस की छापेमारी और दबाव के बाद उसने खुद आत्मसमर्पण करने की बात कही। घटना के संबंध में बताया गया कि 14 अगस्त की रात शराब के नशे में धुत किशुन उर्फ राजेंद्र यादव ने चंदन बजरंगी की मोटरसाइकिल रोककर उससे उलझ गया। इसी दौरान द्वारिका यादव बुलेट से आया और डंडे से चंदन बजरंगी के सिर के पीछे जोरदार वार कर फरार हो गया। हमले म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.