गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। जमुआ अंचल-2 के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हारोडीह में रविवार रात चोर एमडीएम(मध्याह्न भोजन योजना) के बर्तनों पर हाथ साफ कर नौ-दो ग्यारह हो गये। घटना की सूचना शिक्षकों व रसोइयों को तब हुई जब वे सब सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर देखा कि जिस कमरे में एमडीएम का सामान रखा था उसका ताला लगाने वाला हुक ही टूटा हुआ है। अंदर कमरे में देखने पर पता चला कि चोरों ने दो गैस सिलेंडर एक खाली व एक भरा हुआ दो बड़ी गैस भट्टी, एक बड़ा डेग, एक बड़ा टप, एक कड़ाही, एक बड़ा प्रेशर कुकर(10लीटर), एक बाल्टी, एक डेकची, पचास थाली, एक डब्बू पर चोरों ने हाथ साफ किया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: स्कूल का ताला तोड़कर माल किया पार चोरी से स्कूल को लगभग पचास हजार रुपए की क्षति हुई है और इसके कारण एमडीएम भी प्...