Gridih News: उप प्रमुख ने किया बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
गिरडीह, अगस्त 19 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के ग्राम कुसमरजा के मंझला बखरी टोला में बुधवार को एक सौ केवीए का बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बगोदर उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से इस मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित थी। पहले यहां की लाइन एक सौ केवीए के पुराने ट्रांसफार्मर से जुड़ी थी, लेकिन लोड अधिक होने के कारण मोहल्ले को उससे अलग कर दिया गया था। इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह और उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह को दी। पूर्व विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर तुरंत एक सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। उद्घाटन के मौके पर यूसुफ अंसारी, अहमद अंसारी, इदरीश अंसारी, खैब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.