Gridih News: उप्रावि में छह माह से चापाकल खराब, एमडीएम प्रभावित
गिरडीह, अगस्त 5 -- Gridih News: बेंगाबाद। गोलगो पंचायत के गंगटी हरिजन टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में पिछले 6 महीने से चापाकल खराब पड़ा है। चापाकल बंद होने से स्कूली बच्चों के सामने पेयजल का संकट गहरा गया है। गर्मी और उमस के बीच बच्चों को पीने का पानी दूर से लाना पड़ रहा है। विद्यालय में चापाकल खराब होने का सबसे ज्यादा असर मिड-डे मील पर पड़ा है। रसोइयों को भोजन बनाने के लिए पानी की व्यवस्था करने में भारी परेशानी हो रही है। पीने के पानी से लेकर खाना बनाने तक के लिए बाहर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे खाना समय पर नहीं बन पा रहा है। स्थानीय लोग भी इसी चापाकल का पानी पीते हैं। बरसात के मौसम में गांव के लोगों की निर्भरता पूरी तरह इसी चापाकल पर है। ऐसे में चापाकल बंद होने से ग्रामीण भी परेशान हैं। स्कूल के शिक्षक सह विद्यालय प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.