Gridih News: उप्रावि पिंडरवा विद्यालय में जड़ा मिला ताला
गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: गावां। गावां प्रखंड में शिक्षा और बिजली व्यवस्था की जमीनी हकीकत मंगलवार को बीस सूत्री सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह के क्षेत्र भ्रमण के दौरान सामने आई। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान उप्रावि पिंडरवा में दोपहर 12:45 बजे ताला लटका मिला। विद्यालय बंद रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय अक्सर बंद रहता है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अजय सिंह ने कहा कि प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों की स्थिति चिंताजनक है। पिंडरवा विद्यालय पूर्व में भी जांच के दौरान बंद मिला था। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होना गंभीर मामला है। उन्होंने विद्यालय के बंद रहने की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को देने की बात कही。
बिजली का मुद्दा डेढ़ माह बाद अहराय में लौटी बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.