Gridih News: उपरेली प्रधानडीह में 566 में 546 मतदाताओं को एसआईआर का नोटिस
गिरडीह, अक्टूबर 10 -- मतदाता नोटिस पर ग्रामीणों का विरोध Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमण्डल अंतर्गत धनवार प्रखंड श्रीरामडीह पंचायत के उपरेली प्रधानडीह गांव में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने का मामला सामने आया है। गांव के भाग संख्या 465 में कुल 566 मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 546 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी को लगभग 100 की संख्या में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संबंधित बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के दस्तावेजों का अवलोकन किए जाने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में नोटिस जारी किए गए हैं। इससे बीएलओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.