Gridih News: उपमुखिया को मिली नवडीहा पंचायत के फरार मुखिया की शक्तियां
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: सियाटांड़। जमुआ के नवडीहा पंचायत के मुखिया विनोद साव के लगातार फरार रहने के कारण पंचायत का कामकाज प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीसी रामनिवास यादव ने आदेश जारी कर नवडीहा पंचायत के उपमुखिया सतीश कुमार निराला उर्फ पप्पू सिन्हा को मुखिया की सभी शक्तियां, कार्यों के निष्पादन और कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस फैसले के बाद अब पंचायत के विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। बताते चलें कि मुखिया के फरार रहने के कारण विकास कार्यों पर ब्रेक की ख़बर आपके हिन्दुस्तान अखबार में कई बार प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन ने माना कि मुखिया की अनुपस्थिति के कारण पंचायत का कामकाज बाधित होने की पूरी संभावना है। इसी को देखते हुए झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.