Gridih News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन
गिरडीह, नवम्बर 17 -- Gridih News: गिरिडीह। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सोमवार को लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हो गया। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य और सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छठ गीतों और भगवान भास्कर के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहर के अरगाघाट छठ घाट, शिव शक्ति छठ घाट, सिहोडीह छठ घाट, न्यू बरगंडा के आश्रम रोड छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट समेत विभिन्न घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न अरगाघाट छठ घाट, आश्रम रोड छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट सहित अन्य अलग अलग घाटों पर डुमरी विधायक जयराम महतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.