गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। जैन धर्मावलंबियों का इसरी बाजार में दस दिनों से चल रहा दशलक्षण पर्व शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के पालन के संकल्प के साथ सम्पन्न हो गया। पर्व के अंतिम दिन सुबह से ही जैन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बारिश और ठंडी हवा के बावजूद महिला, पुरुष और बच्चों ने पूजा-अर्चना में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन हुई उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधनापूजा का आयोजन शुक्रवार प्रात: भगवान जिनेंद्र का जलाभिषेक किया गया। सुनील कुमार जैन, अशोक जैन, दीपक जैन, प्रदीप जैन, रश्मि जैन, सीमा जैन, सोम जैन, डॉ. विवेक जैन, नीता जैन और अनिता जैन ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान का जलाभिषेक किया। शिक्षिका सह धर्मज्ञ संगीता जैन, सुष...