गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के झरगट्टा पंचायत के राताबहियार गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राताबहियार में विद्यालय के सचिव और अभिभावक, ग्रामीण और नव चयनित प्रबंधन समति के बीच जारी विवाद बढ़ता जा रहा है। आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बता दें कि ग्रामीणों ने उक्त विद्यालय में करीब एक महीने से एमडीएम बंद रहने का आरोप लगाया था। एक महीना एमडीएम बंद रहने के बाद पिछले सप्ताह एमडीएम शुरु किया गया था। यह भी पढ़ें- Dumka News: मसलिया के चार विद्यालयों में अनियमितता उजागर, सचिव को हटाने की मांगविद्यालय में एमडीएम की स्थिति सोमवार को फिर उक्त विद्यालय में एमडीएम नहीं बन सका। एमडीएम नहीं बनने की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य विकास यादव के नेतृत्व में ग्रामीण जमा हुए और एमडीएम नहीं बनने के विषय में उपस्थित ...