Gridih News: उउवि धरपहरी में 41 बच्चों के बीच साइकिल वितरण
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरपहरी में सोमवार को हेडमास्टर अनिल कुमार रजक के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया गया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्यनरत 41 छात्र - छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत विद्यालय में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र - छात्राओं के बीच साइकिल वितरीत की गई है। स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने से आगे की पढ़ाई में सहायता मिल सकेगी। मौके पर पंसस प्रतिनिधि अजीत कुमार शर्मा, शिक्षक दिनेश प्रसाद, निर्मल राणा, विजय कुमार चौधरी, गुरुचरण हांसदा आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.