गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौथा में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर विद्यालय परिसर में एक बैठक की गई। बैठक में लगभग 150 अभिभावकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जलेश्वर महतो उपस्थित थे। उन्होंने अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन, चुनाव प्रक्रिया, उद्देश्यों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के विकास, बच्चों की शिक्षा और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग करना है। सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। नई समिति का गठन किया गया। दिलीप यादव को अध्यक्ष एवं बसंती देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: लालकिशुन अध्यक्ष पिंकी बनी उपाध्यक्ष सदस्य के रूप में भारती देवी, सावित्री देवी, राजेन्द्र...